फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कंडेला गांव के पास सड़क किनारे खेल रही सात वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला शेखपुरा गांव पानापुर निवासी मकेश्वर ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह छह महीने पहले परिवार के साथ मजदूरी करने आया था। 25 मार्च सुबह 11 बजे सात वर्षीय बड़ी बेटी शिवानी सड़क किनारे खेल रही थी। उस समय वह ईंट भट्टे पर पथाई का काम कर रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें