फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो युवकों पर युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। यूपी से युवती का अपहरण कर दो युवकों ने जींद क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह आरोप युवती ने लगाया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर यूपी पुलिस को भेज दी है।
जिला सीतापुर यूपी के तहत आने वाले क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करनाल जिला के गांव कुरलान निवासी संदीप और अजय ने 23 फरवरी को उसका यूपी में अपहरण कर लिया। रात को रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बत्तख चौक जींद में अपने रिश्तेदार के घर ले गए।
विज्ञापन

वहां पर आरोपियों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपियों की चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई। फिर उसने महिला थाना पहुंच कर घटना के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने संदीप और अजय के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर सीतापुर यूपी पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें