02उचाना01 : टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। सौ. टीम
उचाना। कैथल के गांव कुराड़ में 27 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में घोघड़ियां गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, हसनगढ़ गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में बनभौरी की टीम तीसरे और खरल की टीम चौथे स्थान पर रही। दोनों टीमों को 5,100-5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में विक्की बूरा को बेस्ट बल्लेबाज और अमित घोघड़ियां को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। वहीं, हसनगढ़ के सुरेश को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
बाबा महीरवाल स्पोर्ट्स क्लब और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।