फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज

Mon, 14 Dec 2015 11:48 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एक साल पहले की गई घोषणा पर काम शुरू हो गया है। अब प्रशासन ने सामान्य अस्पताल के साथ लगती 24 एकड़ भूमि पर ही मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है।

सरकार की मंजूरी मिलते ही जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जींद के अपने पहले दौरे के दौरान पिछले साल 26 दिसंबर को जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार को सामान्य अस्पताल के साथ लगती 24 एकड़ भूमि में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जिले के विकास के लिए की गई सभी घोषणाओं को मूर्त रूप देेने के लिए डीसी ने अधिकारियों साथ चर्चा की।

डीसी के अनुसार इनमें से कई विकास परियोजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अन्य विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों के मुख्यालयों को भेज जा चुका है।
कुछ विकास परियोजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर डीसी ने स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। डीसी ने विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों को स्वीकृत हो चुकी परियोजनाओं पर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश दिए।
 मुख्यमंत्री द्वारा उचाना में एक विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी। इस विकास परियोजना के निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ 45 लाख रुपये की राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। 25 दिसंबर को इस विकास परियोजना के लिए टेंडर अलाट किए जाने हैं।

नई विकास परियोजनाओं के लिए भेजा प्रपोजल
जिला प्रशासन द्वारा सफीदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सामान्य अस्पताल बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। अलेवा और नगूरां में बनने वाली सीएचसी और पीएचसी के प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिए गए हैं। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नगूरां में पीएचसी के लिए नए भवन का निर्माण होने तक किसी अन्य जगह पर पीएचसी शुरू कराने के लिए कहा है। उचाना में 50 बेड के अस्पताल के संबंध में भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया।     
बॉक्स
सात लिंक सड़कों का किया जाएगा निर्माण
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप जिले में सड़क तंत्र को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही सात लिंक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए राशि भी प्राप्त हो चुकी है। निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर अलाट कर दिए जाएंगे। खेड़ी सफा से करसिंधु वाया खरकबूरा, सुदकैन खुर्द से सुदकैन कलां, करसिंधू से घोघडियां, अलेवा से थुआ वाया शामदो, सिवाना माल से भंभेवा, ऐंचरा खुर्द से हरिगढ़, सिंघाना से पाजूखुर्द, कारखाना से शीलाखेड़ी, मखंड से उचाना कलां की लिंक सड़कों के निर्माण पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के अलावा 7 अन्य लिंक मार्गों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जा सके, इसकी स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया गया है। पांच सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्राप्त कर लिए गए हैं, जबकि दो सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर होंगे।
विज्ञापन


पार्टी नेता भी मिले थे प्रशासन से
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम शुरू नहीं होने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और जींद विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला ने डीसी से मुुलाकात की थी। जींद में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को बरवाला ने अपनी पहली प्राथमिकता में शामिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें