फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती समारोह कल से, लगेंगे विभागों के स्टॉल

विज्ञापन
गीता जयंती की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह 12 से 14 दिसंबर तक पटवार भवन के साथ दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगेेंगे, जिनमें लोगों को विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर डीसी नरेश नरवाल ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि पहले दिन 12 दिसंबर को लोक कलाकारों एवं विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 13 दिसंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सायंकालीन सत्र में दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 14 दिसंबर को प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बाद इस दिन दोपहर बाद बजे नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें