फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में 27 से शुरू होगा गणपति उत्सव

Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी32-भूमि पूजन करवाते हुए आयोजक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से इस बार 10वां गणपति उत्सव पुरानी अनाज मंडी में मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई जिसे पुजारी की ओर से विधि विधान से संपन्न करवाया। समिति प्रधान कैलाश सिंगला व संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि 27 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें 2100 महिलाएं कलश उठाकर शामिल होंगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा बाबा गैबी साहब परिसर से शुरू होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। 28 अगस्त से तीन सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें श्री वृंदावन धाम के कथावाचक छबीलै छैल बिहारी प्रवचन देंगे। राधा अष्टमी का उत्सव कथा समापन से एक दिन पहले मनाया जाएगा। चार सितंबर को गणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जित न कर भंडारे और गणपति आशीर्वाद यात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें