फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदमाशों का तांडव: जींद के सफीदों में तीन डॉक्टरों पर हमला; एक की मौत, दो घायल

Fri, 25 Jul 2025 09:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)

सार

जींद के सफीदों में गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना में बदमाशों ने तीन डॉक्टरों पर हमला कर दिया। जिसमें एक डॉक्टर की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद जिले के सफीदों में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बदमाशों ने रामपुरा रोड पर तीन डॉक्टरों पर हमला कर दिया, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक डॉक्टर की पहचान डॉ. विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो सफीदों में एक मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल संचालित करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह हमला देर रात उस समय हुआ, जब डॉ. विकास शर्मा और उनके दो सहयोगी डॉक्टर अपने अस्पताल से रामपुरा रोड की ओर जा रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें डॉ. विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल डॉक्टरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों का गंभीर आरोप
मृतक डॉ. विकास शर्मा के भाई ने इस घटना को साजिश करार देते हुए कहा कि मेरे भाई को सुनियोजित तरीके से मारा गया है। हमारा किसी से कोई रंजिश या लेना-देना नहीं था। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो परिजन और समर्थक सड़कों पर उतरकर रोड जाम करेंगे।

डॉ. विकास शर्मा का परिचय
डॉ. विकास शर्मा पिछले पांच साल से सफीदों में अपना निजी मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल चला रहे थे और क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते थे। उनके पिता शिवनारायण शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सफीदों मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रामपुरा रोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें