फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गैंगस्टर रणदीप मलिक की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, मां के नाम था मकान

विज्ञापन
फोटो 08एसएफडीएम6गैंगस्टर रणदीप मलिक के मकान को जेसीबी से गिरते हुए। संवाद  - फोटो : srinagar news
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों सदर थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गांव ऐचरा कलां में उसकी कथित अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रणदीप मलिक अमेरिका में बैठकर गैंग का संचालन करता है। उसने अपराध से कमाए धन से अपनी मां राजेश देवी के नाम 100 गज का मकान खरीदा था। जांच के बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से मकान को ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार संजय कुमार के साथ गांव ऐचरा कलां पहुंची। रणदीप मलिक पर सफीदों सदर थाना में गैंग के लिए गुर्गे तैयार करने और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि संपत्ति अपराध की कमाई से खरीदी गई थी। रणदीप मलिक पर व्यापारियों और उद्योगपतियों से फोन पर फिरौती मांगने के भी आरोप हैं। वह हरियाणा में गैंग का नेटवर्क मजबूत करने के लिए नए युवकों को जोड़ रहा था। वर्ष 2025 में सफीदों पुलिस ने कैथल और पानीपत से पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये सभी गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी में थे।

रणदीप के घर पंजाब पुलिस दे चुकी है दबिश
रणदीप मलिक के खिलाफ गोहाना, पानीपत और हिसार सहित कई शहरों में फिरौती और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। फरवरी माह में पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अभियान चलाया था। उस दौरान पंजाब पुलिस ने रणदीप मलिक के गांव स्थित घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने उसके वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई थीं। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें