फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब एकलव्य स्टेडियम में होगी पीएम मोदी की जनसभा, सीएम सैनी ने बस स्टैंड के सामने के मैदान की मिट्टी दबने से बदली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने 17 जुलाई को जींद आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा अब एकलव्य स्टेडियम में होगी। पहले यह बस स्टैंड के सामने वाले मैदान में होनी थी। सीएम नायब सैनी ने बारिश के कारण मैदान की बदली स्थिति पता चलने पर यह बदलाव कराया।
सीएम सैनी ने यह बदलाव भी कुरुक्षेत्र की रैली से मिले सबक के बाद कराया है। दरअसल, पीएम मोदी ने पिछले वर्ष 25 नवंबर को सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में जनसभा की थी। बारिश हो जाने से वहां का मैदान मैट बिछाने के बाद भी दब रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को जींद आए सीएम ने पुराने बस स्टैंड के सामने वाले मैदान की स्थिति पता की। मालूम चला कि थोड़ी बारिश के बावजूद यहां की मिट्टी थोड़ी दब रही है। सीएम ने अफसरों के बीच पुराना अनुभव साझा करते हुए जनसभा स्थल बदलने का निर्देश दिया। यह तलाश एकलव्य स्टेडियम में पूरी हो गई।
सीएम स्टेडियम देखने भी गए। यहां पुराने जनसभा स्थल के बराबर ही जगह मिल गई। अब यहीं जर्मन हैंगर पंडाल लगेगा। यह ऐसा पंडाल है जिसे लगाने में कोई खंभा या सपोर्ट नहीं देना पड़ता। इससे पंडाल के अंदर खुला स्पेस ज्यादा मिल जाता है।


घर-घर जाकर दें पीएम की जनसभा का निमंत्रणः डॉ. अर्चना
जींद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पीएम की जनसभा के लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने का आह्वान किया है। सीएम संग तैयारियां परखते हुए पार्टी नेताओं से रूबरू डॉ. गुप्ता ने कहा, जनसभा को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। इसमें अधिक से अधिक की भागीदारी सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई देगा। विश्वास जताया कि यह जनसभा जनभागीदारी के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रदेश के विकास के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।
बैठक में यह नेता मौजूद
बैठक में जनसभा संयोजक व राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, सह संयोजक व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक रामकुमार गौतम, विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कमलेश ढांडा, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी पीएम की जनसभा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के आवागमन, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी। यह जनसभा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग ई-रिक्शा, बैटरी चालित वाहन, सीएनजी वाहन, साइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रैली स्थल तक पहुंचें ताकि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें