फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर विक्रेता से सवा लाख की लूट

Fri, 12 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फर्नीचर का काम करने वाले युवक से एक लाख 20 हजार रुपये छीन लिए। क्षेत्र में एक सप्ताह में लूट की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रोफेसर गली निवासी रमेश कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह आर्य स्कूल के पीछे वाली गली में पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर रमेश से एक लाख 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

घटना की सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की अलग-अलग टीमें मोटरसाइकिल सवार युवकों को तलाशने के लिए निकली, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवकों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तीन दिन पूर्व अहेलिया शिव मंदिर के पास अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से 1500 रुपये की नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली था। उससे पहले चार सितंबर को सच्चाखेड़ा गांव के पास एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये की नकदी, मोटरसाइकिल और अन्य सामान छीन लिया गया था। सदर थाना पुलिस ने गत दिवस सच्चाखेड़ा लूट मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन अब भी क्षेत्र में लूट की वारदातें बंद नहीं हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें