26जेएनडी21: पाजू खुर्द गांव में तूड़ी के सैंपल लेने देर रात पहुंची एफएसएल की टीम। स्रोत : ग्रा
- फोटो : अमर उजाला
जींद। पाजू खुर्द गांव में 22 मई दोपहर को बिजली की लाइन से उठी चिंगारी से तुड़ी के करीब 54 कूपों में आग लग गई थी। सोमवार को पीड़ित किसान के साथ गांव के सैंकड़ों किसान एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। देर रात आग के कारणों का पता लगाने के लिया एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने प्लास्टिक के डब्बों में तूड़ी को भरा और जांच के लिए लैब भेज दिया है। सदर थाना से जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीओ समेत कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आग के कारणों को जानने के लिया सैंपल लिया गए हैं।
गांव पाजू खुर्द निवासी किसान जयवीर ने गांव के समीप ही तुड़ी के करीब 100 कूप लगा रखे थे। किसान ने बताया कि इन कूपों के पास से बिजली की लाइन जाती है। बिजली की इस लाइन में बार-बार शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां उठती रहती थी। किसान ने आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत बिजली निगम के एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों को दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुईण्