फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मंगलदेव करेंगे अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश, 10 अगस्त तक मंगल ही मंगल

विज्ञापन
पंडित नवीन शास्त्री। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। साहब व पराक्रम के कारक माने जाने वाले मंगलदेव सोमवार से स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। इससे मेष, मिथुन, सिंह व तुला राशि के जातकों का मंगल ही मंगल होगा। इन राशि वालों को इस दौरान काफी लाभ होगा। मंगलदेव 10 अगस्त तक मेष में रहेंगे। मंगल ग्रह मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। काफी लोगों को इस दौरान अपने कॅरिअर व व्यापार में लाभ होगा।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। यह जिस राशि में रहते हैं, वहां पर मंगल ही मंगल करते हैं। अब 27 जून से यह अपनी खुद की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। यहां यह 10 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पड़ेगा। कुछ राशि वालों को मंगल राशि परिवर्तन का जबरदस्त फायदा होगा। उन्होंने बताया कि मेष राशि वालों के लिए मंगल ग्रह लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को करियर व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप के काम में भी सफलता हासिल हो सकती है। मंगल गोचर नौकरी में पदोन्नति दिला सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में लाभ व आय के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर इस राशि के लोगों की छवि में काफी सुधार होगा। नवीन शास्त्री ने कहा कि इसी प्रकार सिंह राशि वालों को नौकरी व व्यापार दोनों को लाभ मिल सकते हैं। निवेश के लिहाज से भी यह सही समय है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। धन आगमन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तुला राशि वालों लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कॅरिअर के लिहाज से यह समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा संतान की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें