जींद। श्री राधे कृ ष्णा गोशाला एवं चिकित्सालय हिसार रोड वाली फाटक के पास नरवाना में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधी दिवस मनाया गया। इसमें नशा मुक्त भारत बनाने के लिए नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया गया व नशे जैसी बुरी बीमारी से दूर रहने का संदेश दिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम नीरज कु मार, एएसपी कुलदीप सिंह ने शिरकत की।
एसडीएम नीरज कुमार ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा और विशेष तौर पर उन्होंने कहा कि माता पिता जरूर बच्चों पर विशेष ध्यान रखें व नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा न करने की शपथ दिलवाई और नशे पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया नशे से दूर रहने के लिए व समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यदि नशा करना ही है तो राष्ट्रभक्ति का देश प्रेम का या अपनी शिक्षा का करो तथा विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी दी। एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। युवा आजकल नशे का प्रयोग फैशन की तरह करने लगे हैं जो आगे चलकर उनके परिवार और समाज और अंत में राष्ट्र को खोखला करने का काम करेगा, युवा को नशे से दूर रहना चाहिए।