फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों रोड से गोहाना रोड तक जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, बारिश के बाद दुर्गंध से परेशान लोग

विज्ञापन
04जेएनडी19: शहर के रेलवे रोड पर पटियाला चौक से आगे लगा गंदगी का ढेर। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के नगर परिषद के दावों के बीच मुख्य मार्गों और बाजारों में लगे कूड़े के ढेर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। पिछले सप्ताह नई ठेका व्यवस्था के तहत सफाई कार्य शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख स्थानों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कूड़े के ढेरों में पानी भरने से सड़न और दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के सफीदों रोड, पटियाला चौक से रेलवे रोड, कृषि विभाग कार्यालय के सामने, सफीदों गेट, हुडा मार्केट और गोहाना रोड मार्केट सहित कई प्रमुख स्थानों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश के पानी के कारण कूड़ा सड़ने लगा है जिससे बदबू के साथ-साथ मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। वहीं बेसहारा पशु और कुत्ते कूड़े को सड़कों पर बिखेर रहे हैं जिससे गंदगी और अधिक फैल रही है। व्यस्त बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरने वाले लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है।
नई ठेका व्यवस्था के बाद भी नहीं बदले हालात
नगर परिषद ने पिछले सप्ताह नई ठेका व्यवस्था के तहत शहर में सफाई कार्य शुरू कराया था। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सफाई कार्य में लगी ठेकेदार की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद उम्मीद जताई गई थी कि शहर की सफाई व्यवस्था में तेजी से सुधार होगा लेकिन जमीनी स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। कई कूड़ा संग्रहण प्वाइंटों से समय पर कूड़ा नहीं उठने के कारण गंदगी लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि नई व्यवस्था में भी नियमित उठान नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
बाक्स
नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से पूरे दिन दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण ग्राहक भी दुकानों पर आने से बचने लगे हैं। बरसात के मौसम में सड़ते कूड़े के कारण मच्छर और मक्खियां बढ़ रही हैं जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। -नरेश, दुकानदार
बाक्स
नगर परिषद को सभी कूड़ा संग्रहण प्वाइंटों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी कर ठेकेदार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।
-पंकज राहगीर
बाक्स
शहर में जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं उनकी पहचान कर सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। बुधवार सुबह तक सभी स्थानों से कूड़ा उठवा दिया जाएगा। ठेकेदार ने अभी काम शुरू किया है और अगले एक-दो दिन में पूरे शहर को कवर कर लिया जाएगा। शहर में कहीं भी गंदगी नहीं रहने दी जाएगी।-सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें