फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ठग सक्रिय... इंटरनेट का सतर्कता से करें उपयोग

विज्ञापन
24जेएनडी02: राजकीय महिला कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत तहत साइबर ठ
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी। अधिवक्ता वीरेंद्र जांगडा और घनश्याम गोयल ने कहा कि ठगी होने पर जिला साइबर पुलिस व थाना स्तर पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बैंकिंग ठगी होने पर अपने बैंक में तुरंत सूचित करें। अधिवक्ताओं ने छात्राओं को फिशिंग, हैकिंग, पहचान की चोरी, इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट क्लोनिंग, फर्जी जॉब ऑफर और लोन एप के जाल जैसे मामलों के बारे में सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग जितना बढ़ रहा है खतरे उतने ही जटिल हो रहे हैं।
उन्होंने छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निशुल्क मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता लेने के लिए 15100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वह स्वयं सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार अपनाएं और परिवार व समाज को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता कार्यक्रम व अधिवक्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़ी शंकाएं पूछीं। इनका समाधान भी अधिवक्ताओं ने मौके पर बताया।
सोशल मीडिया पर साझा न करें निजी जानकारी
साइबर ठगी के मामले समाज के हर वर्ग को प्रभावित कर रहे हैं। ठग व्हाट्सएप मैसेज, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट और बैंकिंग एप का सहारा लेकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।
उन्होंने बताया कि ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल कर एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए ताकि समय रहते लेन-देन को रोका जा सके। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रीति जांगड़ा और डॉ. मोनिका कोशिक भी मौजूद रहीं।

24जेएनडी02: राजकीय महिला कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत तहत साइबर ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें