फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो लड़कियों से नौ लाख रुपये हड़पने के आरोपी राकेश को शहर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जींद के विजय नगर निवासी ईश्वर ने 28 अप्रैल 2016 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चंडीगढ़ के सेक्टर-46 निवासी राकेश के साथ उसकी जान-पहचान थी। राकेश ने बताया कि बैंक की नौकरी में चयन करने वाले बोर्ड में उसकी अच्छी जान-पहचान है। कई लोगों को सरकारी नौकरी भी दिलवा चुका है। इस पर उसने राकेश से उसने अपनी दो बेटियों की बैंक में नौकरी लगवाने की बात की। राकेश ने उसकी दोनों बेटियों के कागजात ले लिए और बैंक में क्लर्क लगवाने की बात कहकर एक साल पहले नौ लाख दस हजार रुपये ले लिए। एक साल बीतने के बाद भी उसकी बेटियों की बैंक में नौकरी नहीं लगी। जब उसने रुपये वापस मांगे तो लौटाने से मना करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने ईश्वर की शिकायत पर राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें