फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सब इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी

Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। सब इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये की ठगी करने पर उचाना थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उचाना कलां निवासी सोमबीर ने उचाना थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव गामडा जिला हिसार निवासी राहुल से वर्ष 2014 से जान-पहचान हुई थी। राहुल ने उसको बताया कि उसकी एचएसएससी में जान-पहचान है। वह उसकी सब इंसपेक्टर की नौकरी लगवा देगा। इसको लेकर उसने अपने पिता और पत्नी से बात करवाई। उन्होंने बताया कि राहुल व मास्टर गुरमीत नौकरी लगवाने का काम करते हैं। इसके लिए उसने डेढ़ लाख रुपये मांगे। 25 सितंबर 2021 को उसने सवा लाख रुपये दे दिए। परीक्षा में वह पास नहीं हुआ। जब उसने पूछा तो बताया कि जिसे परीक्षा में पास करवाना था वह पकड़ा गया है।
इसके बाद आरोपी ने उसको सिपाही लगवाने की बात कही, लेकिन उसका चयन सिपाही के पद पर भी नहीं हुआ। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना थाना के जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि सोमबीर की शिकायत पर राहुल, उसके पिता रमेश, उसकी पत्नी किरणदीप, गुरमीत व राहुल के दोस्त बलकार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें