30जेएनडी28: मांगों को लेकर धरना देते हुए बिजली निगम कर्मी। संवाद
नरवाना। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जारी धरना वीरवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। अधिकारी और कर्मचारियों में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जबकि अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। यूनियन प्रधान अनिल नैन ने बताया कि नरवाना के 40 गांवों का काम का भार तीन जेई पर है। धान के सीजन का समय है। इसमें काम के बंटवारे को लेकर अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया। अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है उनके साथ बैठक होती है, लेकिन परिणाम शून्य निकलता है।
यूनियन के सचिव रोहतास ने बताया कि बोर्ड के स्टोर खाली पड़े हैं। कोई भी जरूरी सामान उपलब्ध नहीं है। यही हाल शहर के गोदाम का भी है, जिसकी वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो हमें अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर होना पड़ेगा और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर कृष्ण नैन, धर्मपाल जेई, जयवीर जेई, कुलदीप जेई मौजूद रहे।