फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारियों ने नागक्षेत्र मोड़ पर लगाई पानी की छबील

Fri, 31 May 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी24-छबील का शुभारंभ करते हुए एसडीओ भूपेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नागक्षेत्र मोड़ पर वीरवार को ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करके छबील का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों के घर-घर जल समुचित जल पहुंचने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन इसके साथ-साथ इस भयंकर गर्मी में कर्मचारियों ने यह ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाकर एक अनूठी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा और मीठा पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हाल के दिनों में गर्मी अपनी चरम पर है तथा इंसान को बेहाल कर दिया है। भयंकर गर्मी को देखते हुए विभाग के कर्मचारियों ने यह छबील लगाने का कार्य किया है। विभाग के कर्मचारियों ने सैंकड़ों राहगीरों को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास किया है। गर्मी में किसी की प्यास बुझाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस अवसर पर संदीप कुमार, राजबीर सिंह, अमन रोहिल्ला, अनिल, मनजीत, किरणपाल, मोहित, दीपक व रितिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें