फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर चार युवकों ने शराब ठेके से चार हजार रुपये और बीयर की बोतलें लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिटानी में चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर शराब ठेके के कारिंदे से चार हजार रुपये, मोबाइल और बीयर की सात बोतलें लूट लीं। शनिवार रात में हुई लूट की वारदात में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मुआना निवासी प्रदीप (35) ने कहा कि वह गांव बिटानी में शराब ठेके पर काम करता है। शनिवार रात में साढ़े नौ बजे वह शराब ठेके में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पास चार युवक आए और उन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। एक युवक ने दरवाजा खुलवाकर गल्ले में रखी चार हजार रुपये, उसका मोबाइल तथा सात बीयर की बोतल लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने कहा कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें