बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रयोग होने की सूचना पर देर शाम करीब सात बजे सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह व रोडवेज के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा यहां जांच के लिए पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में दो मरीज कोराना संक्रमित हैं, लेकिन उनको रेमडेसिविर का इंजेक्शन नहीं दिया गया है। साथ ही इन लोगों ने कहा कि हालांकि यह अस्पताल कोविड सेंटर नहीं है, लेकिन दोनों मरीज प्रबंधकों के रिश्तेदार हैं, ऐसे में उनको होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस दुकान से इंजेक्शन आने की सूचना मिली है, वह भी फिलहाल बंद है। प्रशासन की जांच करेगा। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि वे प्रशासन से अनुरोध करेंगे इस अस्पताल को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाए।