फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19.56 लाख रुपये से भरी एटीएम उखाड़ने वाले चोरों को पकड़ने के लिए बनाईं चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोहाना रोड स्थित कॉलेज के सामने से एक्सिस बैंक की एटीएम को मंगलवार रात को चोरों ने उखाड़कर लिया था। इसमें 19.56 लाख रुपये थे। चोरों को पकड़ने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार टीमोें का गठन किया है। यह टीमें गोहाना रोड पर लगे सीसीटीवी व एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि एटीएम में चोरी होने पर एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एटीएम में 19.56 लाख रुपये की राशि थी। उन्होंने बताया कि रात को एटीएम का शटर बंद था। शटर के ताले तोड़कर अंदर से मशीन को उखाड़ा गया है। इसके अलावा वहां पर रखी डीवीआर गायब मिली और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है। शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि एटीएम चोरी करने के आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें चार टीम काम कर रही हैं। शीघ्र ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें