व्यक्ति से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेता। कर्मचारी।
- फोटो : Jind
जिले में सोमवार को चार लोगों को कोरोना के कारण मौत हो गई। इनमें से तीन लोग पहले ही पॉजिटिव मिले थे, जबकि चौथे व्यक्ति की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। इसके अलावा सोमवार को 37 नये संक्रमित पाए गए। संक्रमितों की संख्या 1399 पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटे में जिले में चार लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। इनमें गांव मलार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तथा गांव भिखेवाला निवासी 25 वर्षीय युवक शामिल हैं, जबकि तीसरी व चौथी मौत सोमवार शाम को गोशाला रोड सफीदों निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति व नरवाना निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। मृतकों में तीन कोरोना पॉजिटिव पहले से थे, जबकि चौथे भिखेवाला निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गांव करसिंधू निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति को पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले करवाई गई सैंपलिंग में व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जांच से जुड़े तीन पुलिस कर्मियों को घर पर क्वारंटीन किया गया है। सफीदों के वार्ड सात में तीन महिलाओं और एक पुरुष को कोरोना संक्रमण पाया गया है। सफीदों थाना का 33 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सफीदों के वार्ड नंबर तीन और पांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव खातला निवासी 22 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड जींद के 53 वर्षीय व्यक्ति, ओम नगर की 33 साल की महिला, जुलानी गांव निवासी 35 साल के युवक, सेक्टर-11 निवासी 38 साल के व्यक्ति की संक्रमित पाया गया है। इंदिरा कॉलोनी में पांच साल के एक बच्चे को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा जुलाना में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि चार लोगों की मौत हुई है।