फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप की हत्या में शामिल चार अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कुलदीप की हत्या में शामिल अन्य आरोपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
साहनपुर गांव में दो वर्ष पहले हकीकत द्वारा वाहन नाम करवाने की योजना बनाकर की गई कुलदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने साहनपुर निवासी चार आरोपियों प्रदीप, नीरज, रमेश और रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हकीकत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर नीरज को सात और अन्य तीन को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने साहनपुर गांव निवासी हकीकत को कुलदीप की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। इस दौरान हकीकत ने कुलदीप की हत्या की बात स्वीकार की थी। हत्या में शामिल इन चारों आरोपियों को हकीकत ने 75-75 हजार रुपये का लालच दिया था। हकीकत ने कुलदीप के नाम से लोन पर ली हुई बाइक हत्या में शामिल आरोपियों को दे दी और सामान बेचकर कुछ पैसे भी दिए थे। आरोपी हकीकत द्वारा पुलिस के सामने खुलासा करने के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कुलदीप की हत्या में शामिल साहनपुर गांव निवासी प्रदीप, नीरज, रमेश और रोहतास को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से नीरज को अदालत के आदेश पर सात और बाकि तीनों को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर, डीएसपी, सफीदों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें