फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक के बाहर बुजुर्ग दंपती को लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी18-सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों ने एसबीआई हाट रोड सफीदों से 20 जनवरी को बुजुर्ग दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 44 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बैग छीनने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बागड़ू कलां निवासी अंकित, हिसार जिला के ढाणा कलां निवासी तुलसी उर्फ डेविल और आशीष उर्फ काला तथा ढाणा खुर्द निवासी हिमांशु उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की एक टीम शनिवार को एएसआई जलोरा सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन सफीदों के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एसबीआई के पास आंखों में मिर्च डालकर नकदी, मोबाइल फोन छीनने के आरोपी ईको वैन में गैस गोदाम रोड सफीदों की तरफ आएंगे। इस पर सीआईए ने गैस गोदाम रोड पर नाकाबंदी करके ईको गाड़ी से चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया है।
आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों नेे 20 जनवरी को ही पानीपत के पास गांव बुढशाम टी प्वाइंट पर शराब ठेका के सेल्समैन को घायल कर नकदी और 22 जनवरी की रात को गांव कालवा पेट्रोल पंप से बाइक चोरी की वारदात की थी।
विज्ञापन


सफीदों में 20 जनवरी को दंपती के साथ की थी वारदात

हाट निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जनवरी को वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ दोपहर में एसबीआई से बाहर निकले तो वहां खड़े दो युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर फेंकर बैग से 44 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। बचाव करने पर उसकी पत्नी को धक्का दे दिया। युवक बैग छीनकर हाट गांव की तरफ भाग गए।।

बुजुर्ग दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 44 हजार, मोबाइल फोन और बैग छीनने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमल सिंह, इंचार्ज, सीआईए सफीदों।

28जेएनडी18-सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें