08जेएनडी43: बाल भवन में आयोजित मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिता में नाटक प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
जींद। जिला बाल कल्याण परिषद प्रधान मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाल भवन में मंडलस्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन बच्चों ने वन एक्ट प्ले के चतुर्थ समूह और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ ग्रुप में प्रतिभा दिखाई। मंच का संचालन नफे सिंह शास्त्री ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत सिंह चहल ने बताया कि शुक्रवार की प्रतियोगिताओं में जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका सेवानिवृत्त प्रोफेसर जयवीर ढांडा, सेवानिवृत्त प्राचार्य रजनीश बहल, आराधना शर्मा, दीप्ति, सतीश हरियाणवी, ओपी चौहान तथा नीरज कुमार ने निभाई। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद के कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, कशिश सिंगला, विनोद कुमार मौजूद थे।
यह रहे परिणाम
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि वन एक्ट प्ले ग्रुप चार में आधारशिला स्कूल की टीम प्रथम व भगत सिंह पब्लिक स्कूल सिरसा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ग्रुप दो में सैनिक स्कूल खेड़ाखेड़ी, फतेहाबाद के आदित्य कुमार व वेदांत पंथ प्रथम व डीपीएस स्कूल सिरसा के आयुष बिश्नोई व वरदना द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप तीन में इंडस पब्लिक स्कूल के रहथम व अमोग ने प्रथम व आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद की दीपांशी व शुभम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप तीन में आधारशिला पब्लिक स्कूल के रितेश पूनिया व पीयूष ने प्रथम व श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हिसार की नैंसी व कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
08जेएनडी43: बाल भवन में आयोजित मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिता में नाटक प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद