फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला थाना में कृष्ण सुदामा प्याऊ का शिलान्यास

Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी37: प्याऊ के ​​शिलान्यास के लिए महिला थाना में पहुंचे एसपी कुलदीप सिंह का स्वागत करते ह
विज्ञापन
जींद। कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन ने महिला थाना में कृष्ण सुदामा प्याऊ का शिलान्यास किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी कुलदीप सिंह आईपीएस, महिला थाना प्रभारी मोनिका, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी ने प्याऊ की नींव रखी।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के सदस्य जयभगवान यादवस ने कहा कि संस्था पिछले चार वर्ष से जल सेवा पर कार्य कर रही है। इसी मुहिम को आगे बढ़ते हुए रविवार को महिला थाना में कृष्ण सुदामा प्याऊ की नींव रखी गई ताकि यहां पर शिकायत लेकर आने वालों को पानी की कोई कमी न रहे।
यह प्याऊ आगामी दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 2000 लीटर ठंडा पानी तैयार रहेगा। एसपी ने इस कार्य के लिए संस्था के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य जय भगवान यादव, रेनू यादव, सतबीर सिंह यादव, डॉ. बनीष गर्ग, संजय मोर राजकुमार शर्मा, जितेंद्र पाल, गौरव आसरी, अश्वनी, ब्रह्मजीत देशवाल, अनिल गौतम, वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें