फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की नई इमारत का किया शिलान्यास

Mon, 09 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी12-हरियल रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ब
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की अतिरिक्त नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया। करीब नौ करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये से तीन मंजिला इमारत बनेगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र ने विकास की नई उड़ान भर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अगस्त माह में घोषित करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इनका लाभ आमजन को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास करना है जिसमें शहर और गांव दोनों को समान रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नए रेस्ट हाउस की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्फ्रेंस हॉल, ड्राइंग रूम, किचन और रिसेप्शन का निर्माण किया जाएगा जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहराव के लिए कमरे और कार्यालय बनाए जाएंगे। इस भवन के निर्माण का लक्ष्य जून 2027 तय किया गया है।
विज्ञापन

इसके बनने से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने में सुविधा मिलेगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरवाना शहर में बरसाती मौसम के दौरान जलभराव से निजात दिलाने और बेहतर सीवर व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और नहरी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। गांव-गांव सड़कें बनने से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से एक्सईएन बीएंडआर राजकुमार नैन, डीएमसी सुरेंद्र दून, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, चेयरमैन मार्केट कमेटी अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सतप्रकाश सैनी, निजी सहायक जसबीर सिंह नैन, संजय बल्हारा, मनोज मौजूद रहे।

08जेएनडी12-हरियल रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें