08जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़ के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यातिथि
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़ में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद और सरपंच दीपक ने शिरकत की। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अंजू कादियान ने किया।
वार्षिक उत्सव के दौरान सरपंच दीपक ने निजी कोष से सरकारी स्कूल को एक कमरा बनाने के लिए राशि सहयोग किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ में पंचायत फंड से स्टेज निर्माण की बनवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक, सरोज श्योकंद, पूर्व सरपंच संदीप और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक और सह शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक लोक नृत्य और शिक्षाप्रद नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अकादमिक खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।