15जेएनडी28: मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए ग्रामीण। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : samvad
जींद। गांव गतौली में रविवार को प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम धर्मशाला का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम भगवान परशुराम कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया।
समारोह में ग्रामीणों और समिति पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता जरूरी है। जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मिलजुलकर रहने से ही समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, न्याय, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। धर्मशालाएं सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के साथ लोगों को जोड़ने का माध्यम हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
फोटो कैप्शन
15जेएनडी28: मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए ग्रामीण। स्रोत: प्रशासन