फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवव्रत ढांडा लगातार दूसरी बार बने ढांडा खाप के प्रधान

विज्ञापन
15जेएनडी26: दोबारा प्रधान चुने जाने पर देवव्रत ढांडा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते समाज के लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। किठाना में कैथल रोड स्थित ढांडा खाप के निर्माणाधीन चबूतरे पर रविवार को हुई पंचायत में देवव्रत ढांडा को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया। हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पहुंचे ढांडा गोत्र के प्रतिनिधियों और बुजुर्गों ने सर्वसम्मति से उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

दोबारा प्रधान चुने जाने पर देवव्रत ढांडा ने सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधान का पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। समाज की एकजुटता ही खाप की असली ताकत है। सभी गांवों और परिवारों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और शिक्षा व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।
पंचायत में पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, रघबीर नंबरदार, मीर सिंह मिर्चपुर, सरपंच अशोक, सरपंच सुनील, राजा राम धनौरी, कुलदीप नंबरदार, दलबीर ढांडा, सरपंच सुभाष, देवेंद्र कंटरोली, पूर्व सरपंच सुखबीर और रलदू राम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
15जेएनडी26: दोबारा प्रधान चुने जाने पर देवव्रत ढांडा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते समाज के लोग। स्रोत: खाप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें