फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगतपुरा गांव में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संगतपुरा निवासी एक किसान की खेत में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव संगतपुरा निवासी किसान 53 वर्षीय सुरेश वीरवार सुबह अपने खेत में धान की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। जब उसने मोटर का बटन दबाया तो सुरेश करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण सुरेश बुरी तरह से झुलस गया। आसपास खेतों में काम करने वाले लोग जब सुरेश के खेत में गए तो वह जमीन पर गिरा मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना सुरेश के बेटे सितेंद्र को दी। सितेंद्र ने साधन का इंतजाम करके अपने पिता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सितेंद्र ने बताया कि सुबह छह बजे उसका पिता खेत में धान में पानी लगाने गया था। वहीं उसे करंट लग गया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें