फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव गांव मलार में पूर्व सरपंच व रोझला में पूर्व फौजी की मौत, पिछले दस दिनों में सफीदों में हुई पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितोें की संख्या के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सोमवार की शाम को कोरोना के कारण सफीदों की गोशाला रोड निवासी सतबीर (45) की मौत हो गई। सतबीर को 13 सितंबर को जींद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा रविवार की रात में गांव मलार निवासी पूर्व सरपंच धर्मपाल (55) की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। सफीदों में ही कोरोना के कारण 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सफीदों के रहने वाले एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मलार के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ सोनू के अनुसार गांव में करीब 25 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें गांव का चौकीदार भी शामिल है। गांव रोझला के कोरोना संक्रमित पूर्व फौजी रणधीर 65 की भी मौत हो गई है, जिसका संस्कार सोमवार को दिल्ली में किया गया है। रणधीर दस सितंबर को कोरोना पॉजिटिव मिला था। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में जांच करवाई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। अगर बात की जाए तो रणधीर के बड़े भाई होशियार सिंह की भी एक सप्ताह पहले बीमार से मौत हो गई थी। वहीं सफीदों में दस दिन में पांच लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें