फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व सरपंच पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप

Sun, 15 Oct 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गांव रायचंदवाला निवासी हरकेश ने गांव के पूर्व सरपंच महाबीर पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अलेवा थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव रायचंदवाला निवासी हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के पूर्व सरपंच महाबीर ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये लिए थे। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली। इसकी शिकायत अगस्त 2022 को पुलिस को दी गई थी। इसको लेकर चार गांव में चार बार पंचायत की गई। जिसमें एक लाख रुपये आरोपी ने उसको दे दिए और बकाया दो लाख कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। जब उसने पूर्व सरपंच से बकाया रुपये मांगे तो उसने पंचायत में शामिल लोगों के मध्य ही रुपये देने से मना कर दिया। अलेवा थाना के जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरकेश की शिकायत पर महाबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें