फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जजपा छोड़ पूर्व युवा पदाधिकारी इनेलो में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व युवा पदाधिकारी सतगुरु गुरथली अपने समर्थकों समेत इनेलो में शामिल हो गए। इनेलो पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे इनेलो के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।
विज्ञापन

गांव गुरथली में आयोजित कार्यक्रम में हल्का प्रधान प्रदीप नैन की अध्यक्षता और जिला प्रधान विजेंद्र रेढू की मौजूदगी में सतगुरु गुरथली ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सरदार बोरिया सिंह, सरदार छिंदर सिंह, रेशम सिंह और बिंद्र सिंह सहित कई लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा।
जिला प्रधान विजेंद्र रेढू ने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इनेलो की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इनेलो ही प्रदेश में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने किसानों, बुजुर्गों और आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन

रेढू ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से नहीं निभा पा रहा है, जबकि इनेलो लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर रणधीर उझाना, लाल सिंह बीबीपुर, राजीव गोयत, गंगा सिंह सिहाग, सरदार सुखचैन सिंह, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें