फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 अवैध कनेक्शन काटकर 75 लोगों को थमाए नोटिस

विज्ञापन
05जेएनडी26-अवैध पानी के कनेक्शन को लेकर नोटिस देते हुए। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
उचाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल संरक्षण को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। टीम ने सुदकैन खुर्द, भगवानपुरा, करसिंधु, बड़ौदा, रोजखेड़ा, मोहनगढ़ छापड़ा, मखंड गांव में निरीक्षण किया। पानी की बर्बादी करने वालों, अवैध कनेक्शन धारकों और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के तहत 25 अवैध कनेक्शनों को काटा गया। 75 उपभोक्ताओं को कानूनी नोटिस जारी किए गए। टीम एसडीओ सुनीता, जेई विनय, जेई गोविंद गोयल, सुनील, कुशल बीआरसी शामिल रहे।
अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराना है। क्षेत्र में कई स्थानों पर असुरक्षित और अवैध कनेक्शनों की शिकायतें मिल रही हैं। इनसे पाइप लाइनों में दूषित पानी मिलने का खतरा बना रहता है, जो बीमारियों को न्योता देता है। निरंतर ये अभियान चलाया जा रहा है। हर किसी को चाहिए कि वो जल को बचाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें