कोरोना राहत कोष में अपनी जेब खर्च की राशि जमा करवातीं अंकिता और निकिता।
- फोटो : Jind
भारत ही नहीं बल्कि आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। देश में चारों तरफ कोरोना को लेकर भय का माहौल है। ऐसे में पिल्लूखेड़ा कस्बे के गांव अमरावली खेड़ा की दो बच्चियों ने लोगों से कोरोन से भयभीत होने के बजाय घर में रहकर इससे लड़ने की अपील की है। दोनों बच्चियों ने अपने जेब खर्च से बचाकर गोलक में रखी राशि को भी कोरोना राहत कोष में जमा करवाया है। दूसरे लोगों से भी अपने सामर्थ्य के अनुसार इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है।
गांव अमरावली खेड़ा निवासी ऋषिपाल की बेटी अंकिता (12) और निकिता (10) ने कहा कि इस परिस्थिति में सभी को देश के प्रति अपना फर्ज निभाना चाहिए। अंकिता और निकिता का कहना है कि इस समय लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार देश का सहयोग करना चाहिए। अंकिता और निकिता ने तीन से साल से जेब खर्च के बचाए गए 995 रुपये कोरोना राहत कोष में जमा करवाया है। यह राशि छोटी भले हो मगर उनके हौसले को देखकर लग रहा है कि जल्द ही कोराना को जल्द ही समाप्त करने में सफलता मिल जाएगी।