फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी विभाग की सख्ती, जींद और नरवाना की दुकानों से लिए 6 नमूने

विज्ञापन
15जेएनडी31: एफएसओ डॉ. अमर प्रकाश ढाका मिठाई की दुकान से सैंपल लेकर रिपोर्ट तैयार करते हुए। स्रो
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन से पहले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने जींद और नरवाना में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह सैंपल लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जींद स्थित सैनी मिष्ठान भंडार से खोया, बर्फी और पनीर के नमूने लिए। इसके अलावा स्वामी स्वीट भंडार से पनीर का सैंपल लिया गया।
वहीं नरवाना स्थित साहिल पनीर भंडार से घी और पनीर का नमूना लिया गया। एक अन्य दुकान से बटर का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता मानकों से समझौता उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए दुकानदारों को भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना दें उपभोक्ता
एफएसओ डॉ. अमर प्रकाश ढाका ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और पैकिंग आदि की जांच करें। किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना दें। विभाग की ओर से आगे भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर सैंपलिंग अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा सके और लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें