फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने व्यावसायिक स्थलों से पकड़े 43 घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
हलवाई की दुकान से पकड़े गए घरेलू गैस सिलिंडर के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा पिल्लूखेड़ा में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बबीता ढुल व इंस्पेक्टर अमित की अध्यक्षता में दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दुकानों से 43 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े गए। पकड़े गए सिलिंडरों को गैस एजेंसी में जमा करवाया और दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।
विज्ञापन

बबीता ढुल ने बताया कि उन्होंने वीरवार को रुटीन जांच अभियान के तहत पिल्लूखेड़ा में हलवाइयों की दुकान पर छापा मारा। इनमें मिठाई बनाने के लिए व्यावसायिक सिलिंडर का प्रयोग किया जाना चाहिए, लेकिन इन दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे। जिसके चलते दुकानदारों पर विभागीय कार्रवाई की गई और उनको समझाया गया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर का ही प्रयोग करें। उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें