फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धुंध ने रोकी रफ्तार, 10 घंटे देरी से पहुंची अंडमान एक्सप्रेस

Fri, 15 Nov 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। दो दिन से पड़ रही धुंध का असर ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। वीरवार को धुंध के कारण पैसेंजर समेत 10 एक्सप्रेस ट्रेन काफी देरी से पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 16031 अंडमान एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक जाने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा फिरोजपुर की तरफ से आने वाली 14624 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 10 बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंची। 11450 जबलपुर एक्सप्रेस दस बजकर 45 मिनट की बजाय 11 बजकर 24 मिनट पर जींद पहुंची। 12482 दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी भी 11 बजकर 38 मिनट पर पहुंची। 04084 हिसार-जींद पैसेंजर 37 मिनट की देरी से जींद पहुंची।
इसके अलावा 14623 छिंदवाड़ा इंटरसिटी अपने निर्धारित समय पांच बजकर 59 मिनट के बजाय नौ बजे जींद जंक्शन पहुंची। 15743 फरक्का एक्सप्रेस साढ़े आठ के बजाय 9 बजकर 55 मिनट, 20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट 9 बजकर 39 मिनट के बजाय 10 बजकर 12 मिनट, 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 बजकर 18 मिनट के बजाय 16 बजकर 27 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंची। इतना ही नहीं 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम 18 बजकर 17 मिनट के बजाय 24 बजकर 10 मिनट पर और 16031 अंडमान एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। वीरवार को आठ-दस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। धुंध के कारण ट्रेनों का लेट होना स्वभाविक है। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें