अलेवा। डाहोला गांव में निर्माणाधीन व्यायामशाला में निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम को कार्य असंतोषजनक मिला। ग्रामीणों द्वारा निर्माणाधीन व्यायामशाला भवन का सही कार्य न होने को लेकर सूचना संबंधित खंड विभाग की तकनीकी टीम को दी गई थी।
इस पर तकनीकी टीम ने निर्माणाधीन व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सरपंच प्रतिनिधि नीरज और ग्रामीण मौजूद रहे।
टीम कोे निर्माणाधीन व्यायामशाला में बने काॅलम में स्टील की मात्रा नियमानुसार नहीं मिली, काॅलम में वाइब्रेटर का प्रयोग नहीं किया गया। सरपंच मीनाक्षी ने बताया कि ठेकेदार को कार्य नियमानुसार करने के लिए बोला गया था। इसके बावजूद भी सुधार नहीं हुआ तो काम बंद करवा दिया जाएगा।
पंचायती राज के उपमंडल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियांे को लेकर उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया है ।