फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मां-बेटे से मारपीट करने पर महिला समेत पांच नामजद

Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जलालपुर खुर्द गांव में मां-बेटे पर तेजधार हथियार, डंडे व रॉड से हमला करने पर सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव की ही महिला सुमन, सोनू, प्रीतम, सोनू व कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जलालपुर खुर्द निवासी विजेंद्र ने बताया कि 31 मार्च को वह मनरेगा का काम पूछने के लिए गांव में गया था। इस दौरान सोनू, सुमन व सोनू ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो सोनू ने उस पर गंडासे से हमला कर दिया। सुमन ने थप्पड़ मारे, जबकि सोनू ने डंडे से पिटाई की। उसने बचाव के लिए शोर किया तो उसकी मां आई तो कृष्ण व प्रीतम भी वहां आ गए। आरोपियों ने फिर से उसकी मां व उसे पीटा। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुमन, सोनू, प्रीतम, कृष्ण व सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें