फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन को पांच दिन शेष

विज्ञापन
07जेएनडी25: संत ​शिरोमणी श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आते ही दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवेदन के लिए अब केवल पांच दिन शेष हैं, लेकिन जिले के कई कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में अब भी निर्धारित सीटों के मुकाबले पर्याप्त आवेदन नहीं पहुंचे हैं।
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक कुल 2897 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि मंगलवार तक यह संख्या बढ़कर 2,916 हो गई। यानी पूरे दिन में केवल 19 नए आवेदन आए, जिससे स्पष्ट है कि आवेदन की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। कॉलेज में सबसे अधिक रुचि बीए कला संकाय के प्रति देखने को मिल रही है। पिछले एक दिन में प्राप्त 19 नए आवेदनों में नौ आवेदन बीए के लिए रहे। इसके अलावा बीकॉम में दो, बीसीए में तीन, बीएससी लाइफ साइंस में चार, बीएससी फिजिकल साइंस में दो व बीएससी मेजर मैथ और बीएससी मेजर फिजिक्स में एक-एक नया आवेदन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके विपरीत बीए इकनॉमिक्स, बीए इंग्लिश, बीए जियोग्राफी, बीए हिस्ट्री, बीबीए और बीएससी मेजर केमिस्ट्री जैसे पाठ्यक्रमों में मंगलवार को एक भी नया आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन

यही कारण है कि इन विषयों में सीटें भरने को लेकर कॉलेज प्रबंधन की चिंता बनी हुई है। कम आवेदन के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग को अब तक चार बार प्रवेश कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें