फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से पहले जिला प्रधान सहित पांच गिरफ्तार, जुलाना में सड़क पर उतरे आढ़ती

विज्ञापन
जुलाना की नई अनाज मंडी में नारेबाजी करते आढ़ती। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पीपली में 10 सितंबर को होने वाली आढ़ती बचाओ मंडी बचाओ रैली में आढ़तियों को जाने से रोकने के लिए बुधवार शाम को जुलाना पुलिस ने आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राजपाल लाठर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर मंडी के आढ़तियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। वहीं आढ़तियों को हिरासत में लेने की बात को जुलाना थाना प्रभारी मान रहे हैं, वहीं एएसपी इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आढ़तियों की सात सितंबर को जुलाना की अनाज मंडी में बैठक हुई थी। जिसमें किसान यूनियन ने आढ़तियों की मांगों का समर्थन किया था। बैठक में आढ़तियों ने कुरुक्षेत्र के पीपली में 10 सितंबर को होने वाली मंडी बचाओ आढ़ती बचाओ रैली मे भाग लेने का निर्णय लिया था। इसी को लेकर जुलाना में बुधवार दोपहर बाद आढ़तियों की बैठक हुई। वहां पर आढ़ती और पुलिस आमने-सामने हो गए। थाना प्रभारी ने आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राजपाल लाठर को हिरासत में लेने का फैसला किया तो आढ़ती पैदल ही नई अनाज मंडी से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए।
आढ़तियों ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम किया जा रहा है। कृषि से संबंधी तीनों अध्यादेशों को वापस लेकर सरकार ने किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथ रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। इसलिए फसल का न्यूनतम वेतन सरकार को निर्धारित करना चाहिए। कृषि संबंधी तीनों अध्यादेशों को वापस लेकर सरकार को स्वामीनाथ रिपोर्ट लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार किसानों और आढ़तियों की रैली को विफल करना चाहती है, लेकिन जुलाना से हजारों की संख्या में किसान और आढ़ती रैली में पहुंच कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। किसी भी सूरत में रैली को असफल नहीं होने दिया जाएगा।
राजपाल लाठर, जिला प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन जींद।
प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते रैली की परमिशन नहीं दी है। इस कारण मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजपाल लाठर के अलावा आढ़ती राजेंद्र, धर्मबीर, मनोज और किसान बसाऊ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
कोरोना महामारी के चलते आढ़तियों को केवल गाइडलाइन दी गई है। जल्द ही सभी आढ़तियों को छोड़ दिया जाएगा। किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।
अजीत सिंह शेखावत, एएसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें