जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों को आठ जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में विभिन्न 26 ट्रेड में निर्धारित 944 सीटों पर पहली मेरिट सूची में 666 विद्यार्थियों का नाम आया है। इसमें से इलेक्ट्रिशियन, कोपा, ड्राफ्ट्समैन सिविल, स्टेनो अंग्रेजी और स्टेनो हिंदी में उच्चतम मेरिट लिस्ट 105 प्रतिशत तक रही।
वहीं मैकेनिक डीजल और मैकेनिक डीजल ड्यूल एच में उच्चतम मेरिट लिस्ट 102 प्रतिशत तक रही। इसके अलावा वेल्डर ड्यूल एच में उच्चतम मेरिट लिस्ट 100.6 और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में उच्चतम मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत तक रही।
इसके बाद दूसरे राउंड के लिए नौ जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद नौ से दस जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैंं।
11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें समय में फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना चाहिए।
राजकीय आईटीआई जींद की मेरिट लिस्ट
ट्रेड-उच्चतम मेरिट-न्यूनतम मेरिट (प्रतिशत में)-कुल सीट-दाखिला पाने वाले विद्यार्थी
इलेक्ट्रिशियन105-71.8-48-80-70
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम अस्सिटेंट-105-68.2-48-44
वायरमैन-68.6-55.4-40-31
फीटर-94.2-65.6-40-30
स्टेनो हिंदी -105-61.4-48-45
मैकेनिकल डीजल-102-76.2-24-16
आरएसी-85.4-71.8-24-15
स्टेनो अंग्रेजी-105-61.4-48-44
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-100-48.4-48-34
मैकेनिक मोटर व्हीकल-83.4-66.6-24-18
प्लंबर-97-66.8-48-28
ड्राफ्ट्समैन सिविल-105-61-24-20
मशीनिस्ट-87-55-40-30
टर्नर-90.6-60.4-20-12
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-83.4-62.6-20-13
वेल्डर ड्यूल एच-100.6-59.2-40-23
मैकेनिक ट्रैक्टर-85.4-62-40-24
टीपीईएस-93-57.4-24-15
फीटर ड्यूल एच-94.2-56.6-20-12
पेंटर-75.8-61-20-11
ड्रेस मेकिंग-97.6-34-40-21
मैकेनिक ड्यूल एच-102-72.2-24-14
जीओ इनर्फोमेटिक असिस्टेंट-92.6-34-48-35
वुड वर्क टेक्नीशियन-02.7-52.6-48-22
स्विंग टेक्नोलॉजी-85.8-49.2-40-24
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-83.4-66.6-24-15
कुल-944-666