फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्म के फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का गबन, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस बुढ़ा खेड़ा निवासी नरेंद्र की शिकायत पर उसके साल और सास के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन




बुढ़ा खेड़ा निवासी नरेंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनका साल 2005 से हैचरी व पोल्ट्री फीड का कारोबार था। जब काम में बढ़ोतरी के बाद काम करने वाले व्यक्ति की कमी महसूस होने लगी तो उसने अपने साले सुधीर को अपनी फर्म में साल 2012 में साझेदार लगाकर काम दे दिया था।

उन्होंने काम को बढ़ाने के लिए साल 2012 में लोन लिया था जिसमें सुधीर की माता उषा की गांव शामड़ी की 66 कनाल जमीन गिरवी रखी गई थी। सुधीर ने करोड़ों रुपये का गबन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें