फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगें पूरी न होने पर दस मई से आंदोलन तेज करेंगे फायरकर्मी

विज्ञापन
06जेएनडी15-मांगों को लेकर धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
नरवाना। फायर कर्मचारियों का धरना बुधवार को 29वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता डीओ सुरेश कुमार ने की। ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने कहा कि फरीदाबाद में हुई आगजनी में जान गंवाने वाले कर्मचारियरों के परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा पे-रोल व कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर समायोजित करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और 31 दिसंबर 2025 के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग दोहराई गई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दस मई तक उनकी 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना था कि उनके समर्थन में करीब 30 हजार सफाई कर्मचारी भी एक मई से धरने पर बैठे हुए हैं। इस अवसर पर जसबीर श्योकंद, देवेंद्र लोहान, सत्यवान पन्नू, सोहन लाल, रामनिवास, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें