11जेएनडी46: रेलवे कालोनी के पास लगी आग। संवाद
जींद। सफीदों में रेलवे क्वार्टरों के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से रेलवे के लकड़ी के स्लीपर भी जल गए। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी के पास खेतों में आग लगी थी, जो धीरे-धीरे पास में रखे रेलवे के लकड़ी के स्लीपरों तक पहुंच गई। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया गया कि सफीदों की फायर ब्रिगेड गाड़ी उस समय आसपास के गांव में गई हुई थी।
इसके चलते जींद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई, जिसने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। सफीदों थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आगजनी में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।