फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 940 घरों का सर्वे कर 29 लोगों की बनाई रक्त पटिका

विज्ञापन
011जेएनडी25-नगूरां पीएचसी में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की सात टीमें डेंगू तथा मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए अलेवा क्षेत्र के गांव नगूरां में पहुंची। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि इस दौरान टीम ने 940 घरों का सर्वे करने के अलावा और बुखार संभावित 29 लोगों की रक्त पटिकाएं बनाई। इस दौरान टीम ने होदी, कूलर, फ्रीज की ट्रे, टायर, गमला, पक्षियों के पीने के पानी के कटोरे, छत पर पड़े नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतल की जांच की। स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि घर के आसपास गंदगी और पानी एकत्रित न होने दें। घरों की खिड़कियों पर जाली लगवाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। सप्ताह में संडे को ड्राई डे के रूप में मनाते हुए होदी, कूलर, टंकी, फ्रीज की ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ की सफाई करें। बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त पटिकाएं बनाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल कुमार, कुलदीप, पुरूषोत्तम, नरेंद्र कुमार, नवीन, हरिता, गीता, सुनीता नरवाल, सुमन, मुकेश, मंजू, संतोष मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें