फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवी रोड पर दो दुकानों में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। मालवी रोड स्थित फाटक के पास शनिवार की रात दो दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

फल विक्रेता शीला ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आया तो पाया कि आग लगने से सारा सामान जल चुका है। इससे उससे लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मिष्ठान के दुकानदार ने बताया कि उसे रात को सूचना मिली थी कि दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा तो पाया कि दुकान से धुआं निकल रहा है और दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। आग लगने की सूचना फायर कर्मचारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। दोनों दुकानदारों का कहना है कि आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक मुआवजा दिया जाएं। वहीं जुलाना नगरपालिका वार्ड नौ के पार्षद सुभाष पांचाल ने कहा कि दोनों दुकानदारों को नुकसान हुआ है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। नगरपालिका की तरफ से यथासंभव सहायता के लिए मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें